Subscribe Us

header ads

क्या आपने अपने कमेन्टस के ठीक नीचे लगे रिप्लाई बटन को एक्टिवेट कर रखा है ?

ई-मेल मी

     आपको इस पोस्ट का टाइटल बड़ा ही अटपटा सा लगा ना | प्रशन ही कुछ ऐसा है | ये लेख उन ब्लॉग लेखकों के लिए है जिन्होंने अपने ब्लॉग की पुरानी लुकआउट को बदल कर नई लुक आउट को अपना लिया है | मैंने खुद ऐसा किया है | इस नई लुकआउट में कई ऐसी कमियां है जो धीरे धीरे पता चल रही हैं जिन पर कई प्रकार के लिंक नहीं लगे हुए हैं | ऐसी ही एक कमी का पर मैं कई दिनों से गौर कर रहा था | वो कमी थी जब भी कोई लेखक मेरे किसी भी लेख पर कोई टिप्पणी करता है तो उस टिप्पणी के ठीक नीचे एक बटन उभरता था जिस पर अंग्रेजी में Reply लिखा होता था लेकिन जब इस बटन पर कलिक किया तो इस बटन पर कलिक करने के बाद कोई प्रतिक्रिया न हुई तो मैंने इस पर विचार किया कि या तो इस बटन को उतार बाहर किया जाए या फिर इस बटन पर लिंक लगाया जाए | काफी सोच विचार के बाद मुझे दूसरा विचार ज्यादा उतम लगा कि क्यों न इस बटन पर लिंक लगा दिया जाए | बस ये ख्याल आते ही इस पर कार्यवाही शुरू हई | कार्यवाही जानने से पहले आप नीचे दिखाई दे रही तस्वीर को खुद देखिए (बड़े प्रारूप में देखने के लिए इन पर कलिक करें) कि यदि इन पर बटन लगे दिखाई दे रहे हैं तो इन पर लिंक होना चाहिए या नहीं |

     आपने उपरोक्त दोनों तस्वीरों में देखा कि टिप्पणी के ठीक नीचे एक बटन बना हुआ है | बस हमने इस बटन पर लिंक लगाना है | इस बटन पर लिंक लगाने के लिए हमें अपने टेम्पलेट के एडिट मोड में जाना होगा | जो व्यक्ति टेम्पलेट के एडिट मोड में जाने से डरते हैं वो कृपया इस कोड का प्रयोग न करें |

     सबसे पहले आप अपने ब्लॉग पर लाग इन करें फिर डिजाइन पर फिर एडिट HTML पर फिर Expand Widget Templet पर एक बार कलिक करें | यहाँ पर कलिक करने के बाद यहाँ पर एक टिक का निशान उभरेगा | आप दाईं तरफ दिखाई दे रही तस्वीर में इसे देख सकते हैं कि कलिक कहाँ पर करना है ? यहाँ पर आपको ब्लॉग के टिप्पणी करने वाले पेज का लिंक कैसे लगाया जाए, बताया जा रहा है | आप इस कोड का प्रयोग करने से पहले ही देख सकते है जहाँ पर नीचे रतन सिंह शेखावत जी द्वारा की गई टिप्पणी के ठीक नीचे "उत्तर भेजें" बटन दिखाई दे रहा है | आप इस बटन पर कलिक करें | जब इस बटन पर कलिक करेंगे तो निम्न तस्वीर के अनुसार टिप्पणी करने वाला आप्शन आपके साहमने होगा | यदि आप इस बटन पर कलिक करने के बाद इस आप्शन को उभरता पाते हैं तो ही आप इस कोड का प्रयोग करें अन्यथा नहीं


अब आप CTRL+F कमांड का प्रयोग कर के निम्नलिखित कोड ढूंढें :-

     आपको अपने टेम्पलेट में किसी भी प्रकार की मोडीफिकेशन करने से पहले ये सलाह दी जाती है कि आप सबसे पहले अपने ब्लॉग का बैकअप जरूर लें | ताकि किसी भी अनहोनी होने की सूरत में टेम्पलेट के डिजाइन को दोबारा से पाया जा सके | बैकअप कैसे लें ? इसे आप इस लिंक पर देख सकते हैं |

अब आप इस उपरोक्त कोड में परिवर्तन करने के लिए आपको अपने ब्लॉग की आई-डी का प्रयोग करना होगा | इस आई-डी को निम्न तस्वीर में देख सकते हैं | इस आई-डी को नीले रंग में दिखाया गया है |


      आप नीचे ऑरेंज रंग में दिखाई दे रहे कोड में जहाँ पर ब्लॉग की आई-डी लिखी गई है वहाँ पर अपने ब्लॉग की आई-डी लिख कर इसे उपरोक्त कोड से बदल दें व सेव टेम्पलेट बटन पर कलिक कर दें | प्रयोग कर के देखें | मैंने तो इसे अपने ब्लॉग पर प्रयोग कर के देख लिया है | अब आपके लिए प्रस्तुत है | हैपी ब्लॉगगिंग !!!!!

<a expr:href='"https://www.blogger.com/comment.g?blogID=08566976083330111264&postID=" + data:post.id + "#comment-post-message"' style='background-color:#224718;border:2px solid #f60;color:#fff;text-decoration:none;border-radius:5px;-moz-border-radius:5px;-webkit-border-radius:5px;padding:3px 10px;position:absolute;bottom:10px;left:12px;font-size:13px;'>उत्तर भेजें ⁢/a>

     यदि आप इस उपरोक्त बटन के कोड को अपने टेम्पलेट की थीम के अनुसार कस्टमाईज़ करना चाहते हैं तो :-

1. इस बटन की बैकग्राउंड को बदलने के लिए जहाँ पर 224718 लिखा है वहाँ पर अपने टेम्पलेट की थीम के अनुसार कलर कोड लिखें |
2. जहाँ पर उत्तर भेजें लिखा है वहाँ पर आप अपने ढंग अनुसार अपना टेक्स्ट मेसेज इस बटन पर पर दिखा सकते हैं |

क्या आपको ये लेख पसंद आया है ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

  1. रिप्लाई वाला ओप्शन काम न करने पर ये बटन वाकई बेकार सा लगता है|
    इसके लिए जब एक बार नेट पर तलाश किया तो एक कोड मिला जो किसी टिप्पणी को रिप्लाई करने पर @ से शुरू कर टिप्पणी कर्ता का नाम स्वत: लिख देता था| जो बिलकुल वैसे लगता जैसे हम किसी टिप्पणी का जबाब लिखते है|

    वर्डप्रेस जैसी सुविधा बन जाये तो मजा आ जाये|

    जवाब देंहटाएं
  2. रतन सिंह शेखावत जी,
    पहले तो आप द्वारा की टिप्पणी के लिए धन्यवाद | आप द्वारा दिए गए सुझाव पर ध्यान दिया जायेगा व इस सुविधा को ब्लॉग पर आजमाने का प्रयोग जरूर किया जायेगा | फ़िलहाल मैंने टिप्पणी करने के लिए कुछ हद तक वर्डप्रैस जैसे ही सुविधा के लिए कांटैक्ट मी फार्म का उपयोग बहुत पहले से 8 July 2011 को कर रखा है | आप इसे इस लिंक पर देख सकते हैं | शीघ्र ही इस फार्म को टिप्पणी बाक्स की जगह पर आजमाया जायेगा |

    जवाब देंहटाएं
  3. नागपाल जी ..
    नई नई जानकारी देने के लिए आभार ...
    नये पोस्ट में स्वागत है ...

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |