Subscribe Us

header ads

how to copy text from pdf files

क्या आप पी.डी.ऍफ़.या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे टेक्स्ट को कापी कर सकते हैं ? विनीत नागपाल

      आज के इस लेख का विषय यही है कि क्या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे टेक्स्ट को कापी किया जा सकता है | उन व्यक्तियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो लोग पी.डी.ऍफ़. फाइल से टेक्स्ट को कापी करना चाहते हैं | इस सोफ्टवेयर का नाम है Abby Screen Shot Version 9.0 इस सोफ्टवेयर की मदद से आप टैक्स्ट को विभिन्न फाइल फार्मट में बदल सकते हैं जैसे कि माइक्रोसोफ्ट वर्ड, माइक्रोसोफ्ट एक्स्सल में, इमेज से फाइल में इमेज से ईमेल में | इसकी दो खूबिओं का मैं प्रयोग कर चुका हूँ | वो हैं माइक्रोसोफ्ट वर्ड एवं माइक्रोसोफ्ट एक्सेल | यदि किसी पी.डी.ऍफ़. फाइल में टेबल भी है तो ये हूबहू उस टेबल को एक्सेल में कापी कर देता है | इस सोफ्टवेयर का जो लिंक मैं आपको उपलब्ध करवा रहा हूँ, वो पोर्टेबल सोफ्टवेयर का लिंक है | हो सकता है कुछ व्यक्ति या ब्लॉगर पोर्टेबल सोफ्टवेयर के बारे में न जानते हों | जो नहीं जानते उनके लिए ये जान लेना जरूरी है कि इस पोर्टेबल सोफ्टवेयर को सीधे ही इस के आईकान पर कलिक करके लोड किया जा सकता है | इस प्रकार के सोफ्वेयर को इंस्टाल करने की जरूरत नहीं होती | इस प्रकार के सोफ्टवेयर को आप अपनी पैन ड्राइव में ले कर आप कहीं भी किसी भी कंप्यूटर पर इसका प्रयोग कर सकते हैं |

आप इसे निम्नलिखित लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं |

Abbyy Screen Shot डाउनलोड लिंक

ये 84.63 MB का सोफ्टवेयर है | हो सकता है कि ये लिंक आपको कुछ दिन बाद उपलब्ध न हो | मैं इस सोफ्टवेयर को दोबारा से अपलोड नहीं कर पाऊंगा | जो ब्लॉगर इस सोफ्वेयर को डाउनलोड करना चाहें वो इस लेख को पढ़ने के बाद ही डाउनलोड कर लें | इस सोफ्टवेयर के लोड होने के बाद इसकी वैलकम स्क्रीन कैसी नज़र आती है आप इसे निम्न तस्वीर में देख सकते हैं :-

ये सोफ्टवेयर काम कैसे करता है आप इसे निम्न विडियो से देख सकते हैं | यदि फिर भी मन में कोई प्रश्न हो तो आप ई-मेल से पूछ सकते हैं |


नोट :- ये सोफ्टवेयर अंग्रेजी भाषा, जर्मन भाषा, स्पैनिश भाषा, फ्रैंच भाषा व इटालियन भाषा को सपोर्ट करता है |

क्या आपको ये आई-मैजिक अंदाज़ पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ

  1. कोई पी डी एफ फाईल जिसमें टेक्स्ट हिंदी में हो उसे कॉपी किया जा सकता है ?

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह ! शानदार व उपयोगी जानकारी |
    इसे आज ही अधतन कर सहेज लेते है|

    जवाब देंहटाएं
  3. संगीता जी,
    यदि कोई भी फाइल कृतिदेव फॉण्ट में (हिंदी फोन्ट) में लिख कर उस फाइल को पी.डी.ऍफ़. बनाया गया है तो उस पी.डी.ऍफ़. फाइल को PDF to Word convertor नामक सोफ्टवेयर से टेक्स्ट फाइल के रूप में बदला जा सकता है |

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |