Subscribe Us

header ads

How to age calculate in excel

क्या आप एक्सेल में किसी भी व्यक्ति की उम्र की गणना करना जानते हैं ? विनीत नागपाल

     आज की ट्रिक्स में पेश है उम्र की गणना (Age Calculateion) कैसे की जाए ? ये लेख आज यानि कि 04-01-2012 को लिखा जा रहा है | इसलिए निम्न तस्वीर में ये दी गई जन्म तारीख को आज की तारीख तक गिन रहा है | आप एक बार निम्न तस्वीर को देखें :-



इस प्रकार B1 में कोई भी तारीख लिखें | ये B3 में साल, B4 में महीने व B5 में दिन के बारे में बताएगा |

क्या आप हैरान हो गए कि ऐसा कैसे हो सकता है ? जी हाँ ऐसा हो सकता है | बस इसके लिए आपको छोटे से कोड का इस्तेमाल करना होगा :-
1. B3 पर आपको ये कोड लगाना होगा =DATEDIF(B1,TODAY(),"y")

2. B4 पर आपको ये कोड लगाना होगा =DATEDIF(B1,TODAY(),"ym")

3. B5 पर आपको ये कोड लगाना होगा =DATEDIF(B1,TODAY(),"md")

     यहाँ पर मैंने हर बार B1 का प्रयोग किया है इसका मतलब है कि मैंने उपरोक्त तस्वीर अनुसार B1 में जन्म तारीख को लिखा है इसलिए ही B1 का प्रयोग ही तीनों बार किया है | आप भी ये प्रयोग करके देखें |

आप चाहें तो इसे इस प्रकार भी लिख सकते हैं :-

Age is 62 Years, 1 Months and 3 days
इसके लिए आपको निम्न कोड प्रयोग करना होगा

="Age is "&DATEDIF(B1,TODAY(),"y")&" Years, "&DATEDIF(B1,TODAY(),"ym")&" Months and "&DATEDIF(B1,TODAY(),"md")&" Days"

प्रयोग करें व लुत्फ़ उठाएं |

क्या आपको ये आई-मैजिक अंदाज़ पसंद आया ? यदि हां !!! तो अपने विचारों से अवगत कराएं |


"टिप्स हिन्दी में ब्लॉग" की हर नई जानकारी अपने मेल-बॉक्स में मुफ्त पाएं !!!!!!!!!!

एक टिप्पणी भेजें

7 टिप्पणियाँ

  1. shandaar prastuti... hamne to save kar liyaa ye beshkimti formula

    जवाब देंहटाएं
  2. baki sab date bata raha h lakin
    meri birth day 25/4/1988 ko calculate nahi kar raha h

    जवाब देंहटाएं
  3. रविंदर जी आपने इस का प्रयोग किया अच्छा लगा | ये फार्मूला काम कर रहा है | आप 25/4/1988 को इस प्रकार से लिखें 25-April-1988, ये फार्मूला अवश्य काम करेगा | प्रयोग कर के देखें |

    जवाब देंहटाएं
  4. thanks but we can also calculate our date online easily : http://www.onlinecalculator1.com/Date-of-birth-calculator.php

    जवाब देंहटाएं
  5. अपनी आयु कैसे निकाले इस पर बहुत अच्छी जानकारी बताई है!

    जवाब देंहटाएं
  6. यदि आपको 1 सेकंड में जानना है की जन्म तारीख से उम्र कैसे निकाले? तो इस आयु कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें।

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी मेरे लिए मेरे लिए "अमोल" होंगी | आपके नकारत्मक व सकारत्मक विचारों का स्वागत किया जायेगा | अभद्र व बिना नाम वाली टिप्पणी को प्रकाशित नहीं किया जायेगा | इसके साथ ही किसी भी पोस्ट को बहस का विषय न बनाएं | बहस के लिए प्राप्त टिप्पणियाँ हटा दी जाएँगी |